RegionalTop News

राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्यवान सिंह को दी श्रद्धांजलि

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ, 134वीं बटालियन के ए०एस०आई० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH