SportsTop News

गुजरात की 4 विकेट से जीत, पंजाब को मिली सीजन की लगातार दूसरी हार

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल  ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 47 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभाला। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन जोड़े, जिससे पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन तक पहुंच सकी।

गुजरात की ओर से जैसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और कागिसो राबाडा को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से साईं सुदर्शनने 57 रनों की अहम पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 40 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंजाब किंग्स की ओर सेअर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH