गुरूग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में चार लोगों की हत्या के मामले ने पुलिस प्रशासन समेत सभी को हैरान करके रख दिया। जिसने में इस वारदात के बारे में सुना वो इस बात पर यकीन ही नही कर पाया कि कैसे एक रिटायर्ड फौजी अपने किरायदार समेत अपनी ही पुत्रवधू की हत्या कर सकता है। चार लोगों की हत्या करने के बाद फौजी बहुत ही आराम से बाथरूम में जाकर नहाया और कपड़े बदले। अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर जब थाने जा रहा था उस दौरान उसके कानों में बहू के सिसकने की आवाज सुनाई दी। फिर से पुत्रवधू के पास पहुंचा और उस पर पांच वार करके उसको मौत के घाट उतार डाला।
जिन कपड़ो को पहनकर उसने इस घटना को अंजाम दिया था। उसे पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के बाथरूम से बरामद कर लिया है। जो कपड़े पहनकर वह थाने पहुंचा था उन पर भी खून के छींटे मिली हैं। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी के दिमाग में पुत्रवधू और किराएदार कृष्णकांत के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ था।
जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो कोई और नही बल्कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी निकली। जिसने इस कांड में अपने पति का पूरा साथ दिया था। फौजी ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए पुलिस से झूठ बोला था कि जब उसने इस घटना को अंजाम दिया। तब उसने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। लेकिन जब उस महिला से अलग से पूछताछ की गई तब सच्चाई सामने आ गई कि उसने चार लोगों की हत्या में अपने पति का पूरा साथ दिया है। उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने फौजी की पत्नी विमलेश की गिरफ्तारी की है।
रिटायर्ड फौजी को चार लोगों की हत्या करने का जरा सा भी अफसोस नही है। वारदात को इतनी विभत्स तरीके से अंजाम दिया गया कि जो पुलिस वाले इस घटना की जांच करने पहुंचे थे उन्होंने दिन में कुछ भी खाने से इंकार कर दिया। मगर हवालात में फौजी को तीन रोटी दी गई और बाद में उसने एक और रोटी मांग कर खाई।
बहरहाल, राजेन्द्रापार्क में चार लोगों की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्णकांत तिवारी और फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। इनमें से विमलेश को जेल भेज दिया गया है जबकि फौजी दो दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में है जिससे घटना के बारे में अन्य जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही है।
बताते चले कि चार लोगों की हत्या में फौजी ने अपने किराएदार कृष्णकांत तिवारी(45) उसकी पत्नी अनामिका तिवारी(38) और किराएदार की 9 वर्षीय बेटी और अपनी पुत्रवधू सुनिता यादव(32) को मौके पर ही मार डाला। सनकी फौजी ने किराएदार की दूसरी बेटी जो केवल 3 साल की है उसपर भी हमला किया था पर वह बच गई। उसे पहले सेक्टर 10 के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची वहां जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।