CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

हरियाणाः दलित समाज पर विवादित टिप्पणी को लेकर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हांसी थाने पहुंची, मिली अंतरिम जमानत

मुंबईः मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोमवार को हरियाणा के हांसी थाने पहुंची। वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार दलित समाज पर टिप्पणी मामले में दर्ज SC/ST एक्ट के केस में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई हैं।

मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। एक कार्यक्रम में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने जाति विशेष के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी, उसी मामले में केस दर्ज हुआ था।

गाड़ी से उतरतीं मुनमुन दत्ता

इसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब ‌एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अवनीश झिंगन ने गत 4 फरवरी के अपने आदेश में मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो होने को कहा था। जांच अधिकारी को आदेश दिए गए थे कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए।

aajkikhabar

इसके अतिरिक्त जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि वे आगामी 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करें। फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को 11 फरवरी से पहले पहले जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होना था, जिसके बाद वह सोमवार को हांसी पहुंची।

हांसी पहुंची अभिनेत्री मुनमुन दत्ता

गौरतलब है कि पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन दत्ता पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

वे इससे पहले वह क्रिकेटर युवराज सिंह व अन्‍य कई सेलेब्रिटीज पर केस दर्ज करवा चुके हैं। इन मामलों में भी सुनवाई चल रही है। जोधा अकबर फिल्‍म में किरदार निभाने वाली युविका चौधरी भी हांसी में पुलिस थाने में पहुंची थी।