City NewsEntertainmentRegional

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन, सपना चौधरी के साथ मशहूर थी जोड़ी

चंडीगढ़। हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राजू पंजाबी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक बीते दिन उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था। जिसके बाद राजू अपनी जिंदगी से जंग हार गए। राजू अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को रोता- बिलखता छोड़ गए हैं।

राजू पंजाबी हरियाणा के होनहार सिंगर में से एक थे, उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। ऐसे में उनके अचानक निधन से परिवार और फैंस सदमे में हैं। राजू की मौत की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदार और फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए हिसार पहुंचने लगे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आज शाम को उनके पैतृक गांव रावतसर में सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजू पंजाबी को हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी खूब सुना जाता था। वो हरियाणा का जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH