Top NewsUncategorizedUttar Pradesh

पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता के लिए हार्टफुलनेस कान्हा रन 19 नवंबर को

लखनऊ। पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता के लिए हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लोबल कान्हा रन का आयोजन 19 नवंबर, 2023, रविवार को किया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी में यह दौड़ आईआईएम रोड स्थिति हार्टफुलनेस के स्थानीय सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।

हार्टफुलनेस लखनऊ की जोनल कोऑर्डिनेटर शालिनी मेहरोत्रा ने बताया कि संस्थान द्वारा औषधि एवं उपयोगी लुप्तप्राय: पौधों को संरक्षित करने के लिए देशव्यापी फॉरेस्ट बाइ हार्टफुलनेस (एफबीएच) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए देश के सभी सेंटर में दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में पंजीकरण के उपरांत प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट/टी शर्ट भेंट की जाएगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH