City NewsUttar Pradesh

पैसे के बंटवारे को लेकर भिड़े होमगार्ड और सिपाही, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां डायल 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड किसी बात के चलते आपस में भिड़ गए और बात इतनी बढ़ गयी कि वो मारपीट तक पहुंच गयी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला यूपी के जालौन जिले का है जब एक सिपाही और एक होमगार्ड बुरी तरह से सड़क के बीचों बीच बुरी तरह से लड़ते नज़र आये। दोनों लड़ते हुए सड़क किनारे जमीन पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में गाड़ी लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसी मुद्दे पर दोनों में बहस शुरू हो गयी और फिर बाद में दोनों लोग एक दूसरे पर जमकर बरस पड़े। काफी देर मारपीट चलती रही फिर साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों को बमुश्किल से अलग किया। इस दौरान राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आपको बता दें कि होमगार्ड डायल 100 की गाडी पर बतौर चालक पद पर तैनात है। होमगार्ड ने बताया कि वसूली के दौरान वह भी सिपाही के साथ था लेकिन जब उसने सिपाही से रुपये मांगे तो उसने अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा। इस तरह बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH