City NewsRegional

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 6 की मौत, 20 घायल

नेल्लोर। आंध्र प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा के पास हुआ। जब दो बैलों को लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे एक ट्रक को लोहा ले जा रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इसके टक्कर के बाद लोहा लदे ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही एक निजी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई।

कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH