City NewsUttar Pradesh

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, इनोवा कार पेड़ से टकराई, छह की मौत

श्रावस्ती। पंजाब के लुधियाना से सवारियां लेकर उप्र के श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के करमोहना तेंदुआ पंडित आ रही इनोवा गाड़ी एनएच-730 पर पेड़ से टकराकर भीषण हादसे का शिकार हो गई।

घटना इकौना थाना अंतर्गत सीताद्वार के पास की बताई जा रही है। टक्‍कर इतनी तेज थी की छह सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य मे जुटी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर किया गया है।

हादसे में हीरालाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30) पुत्र बेकारु निवासी गांव कर्मोहना थाना इकौना, मुकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (30) निवासी कर्मोहना, पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन पुत्र भगौती (28) निवासी कर्मोहना, वीरू उर्फ अमित पुत्र हीरालाल नौ वर्ष निवासी कर्मोहना, रामा देवी पत्नी रामफेरन (42) निवासी टेडवा थाना ललिया बलरामपुर और वाहन चालक हरीश कुमार पुत्र सोमनाथ (42) वर्ष निवासी अर्जुन कॉलोनी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा, ननके उर्फ सुशील कुमार पुत्र भगौती परसाद (35) कर्मोहना, सुरेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (42) निवासी कर्मोहना, नीतू पत्नी हीरालाल (28) निवासी कर्मोहना, नीलम पत्नी मुकेश (25), बबलू पुत्र गोपाल (8), सरिता पत्नी बबलू (30) ,रूही पुत्री बबलू (9), काव्या उर्फ लाडो पुत्री बबलू (5) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH