NationalTop News

हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आउटर रिंग रोड (ORR) पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सात लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, लॉरी को सड़क किनारे इसलिए रोका गया था ताकि उसमें लदे माल की रस्सियों को ठीक से कसा जा सके। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लॉरी से जा टकराई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं।घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे और यादद्रि-भुवनगिरि जिले के एक मंदिर में दर्शन कर अपने घर संतनगर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक राजन्ना सिरसिल्ला जिले के सिरसिल्ला कस्बे के निवासी थे। इस दुखद घटना पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात कर संवेदना जताई और इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH