मुंबई। अदा शर्मा की फिल्म The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ये मूवी शनिवार को 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। साल 2023 की ये चौथी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसको लेकर अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
बता दें कि अदा शर्मा इस समय अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन 14 मई को हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन उनका रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद से कुछ लोगों का कहना है कि ये एक्सीडेंट नहीं है एक्ट्रेस और डायरेक्टर को जान से मारे की कोशिश की गई है पर सच्चाई क्या है ये तो अभी किसी को पता नहीं चली है। अब अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
अदा शर्मा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों मैं ठीक हूं, हमारे एक्सीडेंट को लेकर आने वाली खबरों की वजह से बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम और हम सब ठीक हैं कोई चिंता की बात नहीं है। आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद।’ इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर ने रोड एक्सीडेंट को लेकर जानकारी दी थी।




