नई दिल्ली से न्यूज जर्नलिस्ट अंकित गोयल की विशेष रिपोर्ट…
(न्यूज जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल)
नई दिल्ली: प्रसिद्ध टीवी होस्ट संतोष टंडन को दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में “होनेरेरी डाक्टरेट अवार्ड फाऊंडेशन( रजि)” द्वारा मानद उपाधि डॉक्टरेट सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ऐंकरिंग के क्षेत्र में उनकी लगातार सफलता के लिए दिया गया है।
संतोष टंडन का जीवन बहुत संघर्षमय रहा है, उन्होंने कभी रिक्शे से प्रचार कर, स्टेज और स्टूडियो से टीवी तक का सफर तय किया है। उन्होंने देश और विदेशों में अपनी ऐंकरिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल के दिनों में उन्होंने दिल्ली में अपना खुद का व्यवस्थित रिकॉर्डिंग स्टूडियो और अपना खुद का पॉडकास्ट “टॉक विथ टंडन” आरम्भ किया है, जो जिओ टीवी और टाटा प्ले के माध्यम से 30 से भी अधिक देशों में देखा जाता है।
संतोष टंडन ने अब तक 3600 से भी अधिक शो को होस्ट किया है, जिनमें रियल्टी शो डांस मस्ती धूम, और डांसिंग वार शामिल हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खासे लोकप्रिय हैं और उनकी ऐंकरिंग और मिमिक्री का सही समन्वय उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है।
इससे पहले भी संतोष टंडन को सोशल सोक्रेट्स रिसर्च यूनिवर्सिटी के द्वारा डॉक्टरेट सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें “एंटी करप्शन बोर्ड (रजि.)” द्वारा “भारत की शान” अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
संतोष टंडन की इस उपलब्धि पर संस्था ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है और उन्हें अनेकों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बताया है। आपको बता दें सोशल socrates रिसर्च यूनिवर्सिटी ने भी संतोष को डॉक्टरेट सम्मान से सम्मानित कर चुका है।






