NationalTop NewsUttar Pradesh

राष्ट्र को बचाना है तो पूरे दम से बीजेपी को फिर एक बार बहुमत से सत्ता में लाना है : अपर्णा यादव

लखनऊ। राष्ट्र को बचाना है तो पूरे दम से बीजेपी को फिर एक बार बहुमत से सत्ता में लाना है। ये बातें रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली अपर्णा यादव ने कहीं। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा, रायबरेली सदर से चुनाव लड़ने वाली अदिति सिंह और प्रियंका मौर्या का स्वागत किया गया।

हाल फिलहाल में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने राष्ट्रवाद के कारण भारतीय जनता पार्टी को चुना है। भारतीय जनता पार्टी ने देश को विकास की राह पर तेजी से बढ़ाने के साथ ही देश में संस्कारों को सिंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा नव भारत के नव निर्माण के इस संकल्प में मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस संकल्प में रंग भरने का काम करूंगी।

उन्होंने कहा कि आगे आगे विचार चलते हैं और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के विचारों के कारण आज मैं इस पार्टी का हिस्सा हूं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH