Regional

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में जहर खाकर की आत्महत्या, देहरादून के रहने वाले थे सभी मृतक

देहरादून। हरियाणा के पंचकूला जिले में एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से धीरेंद्र शास्त्री की पंचकूला सेक्टर-28 में चल रही कथा में भाग लेने के लिए आये थे।

कथा से लौटते समय सेक्टर-27 में खड़ी एक कार में परिवार के सातों सदस्यों ने ज़हर खाकर जान दे दी। पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक कार में कई लोग बेहोश पड़े हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। छह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह कर्ज का बोझ और आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण मित्तल पर कुछ सालों से काफी कर्ज हो गया था। मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन उन्हें भारी नुकसान हुआ। व्यवसाय में घाटे और बढ़ते कर्ज से मानसिक तनाव में आकर उन्होंने कथित रूप से यह कदम उठाया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH