EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

शादी के इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग रचाई शादी, वायरल हो रही तस्वीरें

लखनऊः शादी के इस सीजन में कई कलाकार शादी के  बंधंन में बंधते नजर आए। एक के बाद एक टीवी एक्ट्रेस शादी कर रही हैं। पहले श्रद्धा आर्या फिर मौनी रॉय और अब करिश्मा तन्ना। 5 फरवरी को करिश्मा तन्ना ने अपनी जिंदगी के प्यार वरुण बंगेरा से शादी कर ली है। करिश्मा और वरुण की शादी मुंबई में हुई है। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

करिश्मा और वरुण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करिश्मा ने खुद शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुशखबरी दे दी है। अब शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमे फैंस को उनकी शादी की झलक देखने को मिलेगी।

करिश्मा ने अपने शादी पर सबसे अलग पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की, जिसमें माथा पट्टी, चोकर फिर लॉन्ग नेकलेस, ईयरिंग शामिल थे। दुल्हन बनीं करिश्मा तन्ना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा के दोस्त टेरेंस लुईस ने शादी की झलक दिखाई है। जिसमें शादी के बाद वरुण और करिश्मा 3 टायर केक कट करते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को खिलाते हैं।

सिंदूर लगाते हुए वीडियो वायरल
करिश्मा तन्ना और वरुण का एक और क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण करिश्मा के सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फैंस को मंडप की झलक भी देखने को मिलेगी। शादी में पिंक और व्हाइट कलर के फूलों की डेकोरेशन हुई है।

करिश्मा और वरुण की शादी का मंडप ओपन में लगा था। जिसके पीछे सनसेट होता दिख रहा है। करिश्मा और वरुण ने सनसेट वेडिंग की है। शादी की तस्वीरों में ढलता हुआ सूरज नजर आ रहा है।

आपको बता दें करिश्मा और वरुण लंबे समय के एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। करीब डेढ साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। वरुण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी।