City NewsRegional

महाराष्ट्र के वाशिम में स्कूल टीचर को बीच रोड पर रोककर बदमाशों ने पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

मुंबई। महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल टीचर को बीच रास्ते पर रोककर बाइक सवारों ने मारपीट की। इसके बाद उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

मृतक टीचर का नाम दिलीप सोनुने है जो आज सुबह 10 बजे जिला परिषद स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी कोली बोर्डि रोड़ पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और उन्हें लोहे की रॉड से पीटा जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। इस बाद उन्होंने घायल टीचर पर पेट्रोल छिड़कर उन्हें जिंदा जला दिया।

यह घटना दिन उजाले में हुई जिसके चलते वाशिम जिला पुलिस विभाग पर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH