NationalTop News

भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया हमला,100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

पीएम मोदी ने मॉनीटर किया पूरा ऑपरेशन

भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमला किया गया है। इस हमले में लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरा ऑपरेशन मॉनीटर किया है और अजीत डोभाल लगातार उनके संपर्क में थे। भारत ने लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मजूद अजहर का बहावलपुर ठिकाना ध्वस्त हुआ है और लश्कर का मुरीदके कैंप तबाह हुआ है।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों ही पाकिस्तानी पंजाब में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH