BusinessTop News

महंगाई का नया झटका, 3 दिन में CNG ₹3 महंगी, पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े

महंगाई ने आम आदमी की जेब पर एक और बड़ा असर डाला है। पेट्रोल, डीजल और LPG के बाद अब CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली-NCR में एक बार फिर CNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अब दिल्ली में CNG एक रुपए प्रति किलो महंगी होकर 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 15 मई को भी CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया था। यानी तीन दिनों के भीतर CNG कुल 3 रुपए महंगी हो चुकी है। नई दरों के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 88.70 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

देश के दूसरे बड़े शहरों में भी CNG के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई में CNG 84 रुपए प्रति किलो, बेंगलुरु में 90 रुपए, हैदराबाद में 97 रुपए, कोलकाता में 93.50 रुपए, चेन्नई में 91.50 रुपए और गुरुग्राम में 85.12 रुपए प्रति किलो बिक रही है। गैस कंपनियों के मुताबिक वैश्विक बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू स्तर पर भी दाम बढ़ाने पड़े हैं। भारत अपनी जरूरत का 50 प्रतिशत से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है। होर्मुज संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे आयात महंगा हो गया है।

इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। यहां कीमत में 3.29 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 108.74 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.64 रुपए, चेन्नई में 103.90 रुपए और बेंगलुरु में 106.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 98.04 रुपए प्रति लीटर और गुरुग्राम में 98.29 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा 3.60 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद वहां पेट्रोल की कीमत 104.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH