International

श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने नौसैनिक अड्डे में ली जगह

नई दिल्ली। श्रीलंका में व्यापक हिंसा में पांच लोगों की मौत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच कोलंबो से निकलने के बाद त्रिंकोमाली में एक नौसैनिक अड्डे में शरण ली है।

दंगाइयों ने श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंद्रा राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी है। इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों का घर जला दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुरुनेगला शहर में स्थित महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर को सोमवार शाम प्रदर्शनाकरियों ने आग के हवाले कर दिया। इस बीच देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।

इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने देश में आगजनी के लिए श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) को जम्मेदार ठहराया है। रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर लोगों को इकट्ठा किया। रणतुंगा ने ये भी कहा कि दंगाईयों को श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने सांसदों के घर के बाहर इकट्ठा किया। गौरतलब है कि दोपहर से लेकर देर शाम तक श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों के घर में आग लगाई जा चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH