International

मास्क की जगह चेहरे पेंट लगाकर प्रशासन को बेवक़ूफ़ बना रही थी दो महिलाएं, पासपोर्ट जब्त

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चेहरे पर मास्क की जगह पेंट लगाकर घूमना दो युवतियों को महंगा पड़ गया। इन दोनों का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि इंडोनेशिया में भी संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क अनिवार्य है। इंडोनेशिया के बाली में हाल ही में दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। ये दोनों महिलाओं ने सुपरमार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था, असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर मास्क जैसी दिखने वाली पेंटिंग की गई थी।

मास्क के बिना सुपरमार्केट में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए इनमें से एक महिला ने दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए अपने चेहरे पर नीले रंग के मास्क की पेंटिंग बना ली। बाद में वीडियो वायरल होने पर इन महिलाओं की पोल खुल गई। दोनों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH