मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी से नाराज दिखे, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज को आखिरी ओवर में एक वाइड बॉल फेंकी। हालांकि जीत के बाद चार विकेट लेने वाले चौधरी की धोनी ने जमकर तारीफ की।
दरअसल मैच में 203 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 38 रनों की जरूरत थी। तब धोनी ने मुकेश से ही निर्णायक ओवर कराया था और स्ट्राइक पर निकोसल पूरन थे। जो लय में दिख रहे थे। पूरन ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका मारा, जिसके बाद मुकेश ने चौथी गेंद वाइड फेंक दी। बस फिर क्या था, धोनी गुस्सा हो गए। उन्होंने अपनी जगह से ही मुकेश को इशारा किया और समझाया कि रणनीति के तहत ही गेंदबाजी करो।
इस मैच को चेन्नई ने 13 रनों से जीता। मैच में मुकेश ने अच्छी गेंदबाजी की और चार विकेट लिए। मैच के बाद मुकेश चौधरी ने कहा, ‘धोनी ने मुझसे कुछ स्पेशल नहीं कहा था। उन्होंने सिर्फ यही कहा था कि मैं सिर्फ स्टम्प टू स्टम्प गेंदबाजी करूं और कुछ ट्राई न करूं। वहीं, दूसरी ओर धोनी ने भी कहा, ‘मैंने अपने गेंदबाजों से कहा है कि यदि आपको एक ओवर में 4 छक्के भी लग जाएं, तब भी आपको बेस्ट बॉलिंग करनी है। इन दो गेंदों पर कुछ भी हो सकता है।




