श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के कमांडर को ढेर कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में सेना के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम निसार खांडे का आतंकी कमांडर मारा गया। मौके से एक एके 47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है।
=>
=>
loading...



