Regional

झारखंड : पलामू में शिवरात्रि का तोरण द्वार बनाने को लेकर दो गुट भिड़े, पथराव और आगजनी में कई घायल

पलामू। पलामू जिले के पाकी प्रखंड में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोग भी जख्मी हो गए। मुख्य बाजार चौक के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं स्थिति को बिगड़ता देख खुद पलामू एसपी लेस्लीगंज एसडीपीओ और थाना प्रभारी रजत प्रसाद यादव मौके पर कैंप कर रहे हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों और जवानों से पूरा इलाका छावनी में बदल गया है।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पलामू उपायुक्त अंजनैयुलू दौडे समेत क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह बिट्टू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मामले को शांत कराने को लेकर स्थल पर पहुंचे हुए हैं। जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के लिए मुख्य बाजार चौक पर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। इसी बीच दो गुटों में विवाद हो गया।

बुधवार की सुबह इस विवाद को लेकर दोनों गुट जमा भी हुए थे। लेकिन इस बीच विवाद और बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी में लगभग 12 लोग जख्मी हुए हैं। वही बीच बचाव में पहुंचे पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैंlफिलहाल पुलिस स्थिति पर

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH