Top NewsUttar Pradesh

कमलेश तिवारी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तुम्हे जल्द ऊपर पहुंचाया जाएगा

लखनऊ। हाल ही में उदयपुर में कन्हैयालाल नाम के टेलर की ह्त्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब लखनऊ हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को धमकी मिली है। उनकी पत्नी को उर्दू में लिखा एक धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। उर्दू में कमलेश की पत्नी को दी गई धमकी में लिखा गया है कि जहां तुम्हारे पति को पहुंचाया गया है, वहां तुम्हें भी पहुंचाया जाएगा। कमलेश तिवारी की पत्नी किरन ने बताया कि उन्हें ये पत्र 22 जून को उर्दू में मिला था। जब इसका ट्रांसलेशन करवाया तो पता लगा कि इसमें धमकी दी गई है। इस पत्र के मिलने के बाद से वह उनके बच्चे डरे हुए हैं।

बता दें कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ स्थित उनके आवास में कर दी गई थी। कमलेश तिवारी से मिलने के लिए आए हत्यारों ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया था। तिवारी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

कमलेश तिवारी ने साल 2015 में पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। बताया जाता है कि उसी समय से उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा था। प्रशासन की ओरसे उन्हें सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया था। लेकिन हत्या वाले दिन जब तीनों लोग मिठाई का डब्बा लेकर पहुंचे और कमलेश तिवारी से मुलाकात की इच्छा जताई तो गार्ड ने पहले कमलेश तिवारी से पूछा और फिर तीनों को अंदर जाने दिया था। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद हमलवार वहां से फरार हो थे। हालांकि बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH