EntertainmentUttar Pradesh

कंगना ने की सीएम योगी से मुलाकात, कहा- उनसे मिलना काफी शानदार रहा

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्वीन के नाम से प्रसिद्ध और तमिलनाडु की 6 बार मुख्यमंत्री रह चुकी जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नज़र आने वाली कंगना रनोट अक्सर सुर्खिया बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोस उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

वैसे तो कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती है लेकिन इस बार कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी के साथ मुलाकात की कुछ फोटोज शेयर की है। एक्ट्रेस कैप्शन में कहती है की” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलना काफी शानदार रहा”। वो बेहद विनम्र और प्ररेणादायी शख्स हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह के प्यारे लीडर को पाना देश की जनता के लिए वाकई में कितनी बड़ी प्रिवलेज है।’

कंगना ने अपने पोस्ट में मिले हुए गिफ्ट का भी ज़िक्र किया।, साथ ही फोटो भी शेयर की है। दरससल कंगना की अपकमिंग फिल्म तेजस की शूटिंग अयोध्या में होनी है जिसकी मंज़ूरी के बाद एक्ट्रेस ने कहा ,’मैं उत्तर प्रदेश सरकार को हमारी फिल्म तेजस की शूटिंग में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देती हूं और माननीय मुख्यमंत्री को उनके आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं भी देती हूं।’

कंगना ने बताया कि वो राम मंदिर पर फिल्म बना रही है। साथ ही आपको बता दें कि एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की ब्रांड एंबेसडर भी होंगी। कंगना जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म तेजस और धाकड़ में नज़र आयंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH