
दरअसल, कंगना रणौत ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि आपने जो एक्ट किया और जो रोल प्ले किया, वो सच में काफी हॉट था। इसके आगे कंगना ने ये भी कहा कि वह पूनम पांडे की इस बात से सहमत है कि सिडक्शन एक आर्ट है जो पुराने समय में औरतों से सिखाई जाती थी। इसके बाद ही कंगना ने पूनम की टांग खींचने की कोशिश की।

इसके आगे कंंगना रणौत ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें एक स्कूल खोल लेना चाहिए, जहां लोग एडमिशन लेकर उनसे सिडक्शन का आर्ट सिख सके। कंगना ने कहा, ‘आपको एक स्कूल भी चलाना चाहिए, हम लोग भी उसमें एडमिशन ले लेंगे, हमको भी ट्रेनिंग दे देना।’ कंगना की ये बात सुनकर पूनम पांडे के गाल लाल हो गए और वह शर्माने लगीं।





