Top NewsUttar Pradesh

कानपुर: मयूर ग्रुप के 35 प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा, 36 से अधिक टीमें खंगाल रही दस्‍तावेज

कानपुर। उप्र के कानपुर में आयकर विभाग ने आज गुरुवार तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की।

मयूर ग्रुप के कानपुर स्थित आवास, कार्पोरेट कार्यालय,फैक्टरी में आज सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

आयकर विभाग की 36 से अधिक टीमें कारोबारी के यहां दस्‍तावेज खंगाल रही हैं। कानपुर देहात सिविल लाइंस में कारोबारी के ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। छापेमारी के संबंध में विभाग ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH