EntertainmentTop News

स्पेशल पोस्ट के जरिए करीना कपूर खान ने दी पिता रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई

लखनऊः बॉलीवुड में ऐसे कुछ ही परिवार रहे है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अभिनय के दम पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया हैं। इन परिवारों में सबसे पहले अगर किसी का नाम दिमाग में आता है, तो वो  कपूर परिवार का ही होगा। जिनकी पढ़ी दर पढ़ी ने फिल्मी दुनिया अभिनय कर पूरे देश को मनोरंजित किया। आज उन्हीं के परिवार के अहम सदस्य रहे अभिनेता रणधीर कपूर का जन्मदिन है।
बॉलीवुड के शो मैन रहे राज कपूर के बेटे और मशहूर अभिनेत्रियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता हैं। पिता राज कपूर की फिल्मों में बतौर बाल कलाकार एंट्री पाकर रणधीर कपूर ने करोड़ों दिलों को जीता। रणधीर अपने जमाने के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे। आज करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट के साथ अपने पिता अभिनेता रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।
कुछ यूं दी पिता को बधाई
करीना ने अपने पिता के पुराने दिनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें रणधीर और बबीता नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने अपने पिता के लिए लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबसे प्यारे पापा हैं। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।” इस तस्वीर में रणधीर और बबीता को एक साथ प्यार से बैठे हुए देखा जा सकता है।
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। ऐसे उनकी हर पोस्ट पर जमकर कमेंट आते हैं और ऐसा ही कुछ इस पोस्ट पर देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन ढेर सारी शुभकामनाओं से भर गया है। करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी रणधीर कपूर को बधाई देते हुए लिखा,”हैप्पी बर्थडे अंकल।”
करीना के माता-पिता 34 साल पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। यह दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं, लेकिन तलाकशुदा नहीं हैं। इसके बावजूद बीते दिनों अभिनेत्री बबीता रणधीर को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा था, “रणधीर मेरे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने मुझे दो प्यारे-प्यारे बच्चे दिए हैं। हम सब बड़े हो चुके हैं, और हमने अलग रहने का फैसला किया। लेकिन हम एक-दूसरे के दुशमन नहीं हैं।”