National

करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन हो गया है। लोकेंद्र सिंह कालवी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा था।

लोकेंद्र सिंह कालवी की पहचान संघर्ष और समर्पण भाव के लिए होती है। राजपूत समाज के लिए उन्होंने कई बड़े काम किए। साल 2006 में उन्होंने करणी सेना की नींव रखी थी। उन्होंने जगतजननी करणी माता के नाम से इसकी नींव रखी थी। लोकेंद्र सिंह राजस्थान के कालवी गांव के रहने वाले थे इसलिए उन्हें लोकेंद्र सिंह कालवी के नाम से पहचान मिली थी।

लोकेंद्र सिंह कालवी का राजनीति से गहरा संबंध था। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पिता की ही राह पर लोकेंद्र सिंह भी राजनीति में अपना रूख दिखाया था । साल 2003 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा के सामाजिक न्याय मंच दल भी चुनाव लड़ा था। इस पार्टी को बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि लोकेंद्र सिंह कालवी ही थे। कालवी का बीजेपी, कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं के साथअच्छे संबंध थे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH