NationalTop News

जर्मनी को किरेन रिजिजू का मुंहतोड़ जवाब- आंतरिक मामले पर विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं  

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खुशी जाहिर की है और उनको धन्यवाद कहा है। अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत किसी भी आंतरिक मामले पर विदेशी दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा।

क्या लिखा दिग्विजय सिंह ने

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘धन्यवाद, जर्मनी विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर, जिन्होंने इस पर ध्यान दिया कि किस तरह से राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।’ दिग्विजय के इस ट्वीट पर किरेन रिजिजू ने तुरंत पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट के जवाब में लिखा कि ‘विदेशी ताकतों को भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद राहुल गांधी। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब विदेशी ताकतों के दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।’

वित्त मंत्री ने चीन के मामले पर घेरा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘साफ है कि कांग्रेस हमारे आंतरिक मामलों में विदेशी दखल चाहती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अपारदर्शी MoU पर हस्ताक्षर करना हो या फिर विदेश में चर्चा के दौरान सरकार  बदलने के लिए विदेशी मदद की मांग। अब कोई और सबूत भी चाहिए? जब मदद आ जाए तब धन्यवाद कहिएगा।’

क्या कहा जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने

जर्मनी के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल गांधी के मामले में न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत लागू होंगे।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH