Uttar Pradesh

मिलावटी दुनिया में शुद्धता की गारंटी केकेजी सब्जी मसाला, लखनऊ में हुई लॉन्चिंग

लखनऊ। मिलावटी दुनिया में शुद्धता की गारंटी के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाने एक नाम सामने आया है, जो जल्द ही लोगों के किचन से होकर लोगों के दिलों पर राज करेगा। हम बात कर रहें है केकेजी सब्जी मसालों की। जिसकी लॉन्चिंग आज लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में की गई। जिसकी मैन्युफैक्चरिंग श्री परमहंस साल्युशन द्वारा की गई।

वहीं लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में संतोश कुमार, कौशल किशोर, सुशील कुमार राय पहुंचे। बता दें कि इसकी मार्केटिंग जीजीएसए फूड एंड बीवेरेजेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जा रही है।

इस दौरान कंपनी की एमडी गरिमा राय ने कहा कि शुद्ध मसाले उचित दाम पर सभी ग्राहको तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है। साथ ही केकेजी सब्जी मसाले की पैकेजिंग पर खासा ध्यान दिया गया है। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य मसालों की दुनिया में एक अलग पहचान बनाना है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH