Entertainment

कपिल के शो को कृष्णा ने कहा अलविदा, बताई अलग होने की वजह

मुंबई। सपना के करैक्टर से कृष्णा अभिषेक घर-घर में जाने जाते है। ‘द कपिल शर्मा शो’ से फेमस हुआ सपना का करैक्टर लोगों को बहुत पसंद आता है। कृष्णा खुद अपने इस करैक्टर को बेहद ख़ास मानते है। ख़बरों के मुताबिक कपिल का शो सितम्बर के महीने में टीवी पर अपने चौथे सीज़न के साथ वापसी कर रहा है। इन सभी ख़बरों के बीच एक ये भी खबर आ रही थी कि कृष्णा अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। कुछ लोगों का कहना था कि कृष्णा और कपिल के बीच लड़ाई हो गई है। अब इन सभी अफवाहों का जवाब देते हुए कृष्णा ने शो को छोड़ने की असल वजह बताई है।

कृष्णा ने बताया कि कॉन्ट्रेक्चुअल इश्यू की वजह से उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा है। वो खुद भी इस मौके को मिस करेंगे। कृष्णा अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग से शो में एक अलग ही जान डाल देते है। वे खुद भी मानते हैं कि सपना के कैरेक्टर ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

शो से जुड़े एक करीबी ने बताया कि- ”शो के मेकर्स और कृष्णा ने बहुत कोशिश की चीजें ठीक हो जाएं। सबसे बड़ी वजह उनकी फीस थी। शो के मेकर्स और उनके बीच पैसों दिक्कत आ रही थी। जिस वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि हम अब भी दुआ कर रहे हैं कि ये दिक्कत दूर हो जाए और कृष्णा शो पर वापसी करें। लेकिन हम आगे का अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।”

इस बीच ये अफवाहें थीं कि कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा के बीच के मतभेद उनके शो छोड़ने की वजह थी। इस बात पर सोर्स ने कहा कि ”ये बिल्कुल बकवास बात है। कृष्णा मॉनिटरी डिफरेंस की वजह से शो नहीं कर पा रहे है। कपिल इस शो के प्रोड्यूसर नहीं हैं। उनकी खुद की भी एक फीस निर्धारित है। उनके और कृष्णा के बीच में मतभेद की बातें बिल्कुल बेसलेस है। ये सब पैसों की बात है. कपिल और कृष्णा एक दूसरे की बहुत इज्जत

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH