Entertainment

KRK की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल

मुंबई। केआरके इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके अपने विवादित ट्वीट की वजह से परेशानी में फंस चुके हैं वही उन्हें लेकर एक एहम अपडेट सामने आई है। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद केआरके की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के शताब्दी अस्पताल ले जाना पड़ा।

केआरके को बीते दिन मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बोरिवली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है लेकिन गिरफ्तारी के बाद कमाल आर खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई,

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमाल आर खान को गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द उठा, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के शताब्दी अस्पताल में ले जाया गया। दरअसल कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें बीते दिन पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया गया।  जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान पर आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH