लखनऊः आज के समय में सोशल मीडिया का चलन दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा है। हर कोई अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलोअर्स को बढ़ाने में जुटा रहता है। फिर वो चाहे अपने देश का हो या बाहरी देश का। जिसके चलते कई ऐसे सितारें है जिनकी फॉलोविंग लाख नहीं बल्कि करोड़ो तक जा पहुंची है। लेकिन इन सितारों को ये मुकाम हासिल करने में काफी लंबा समय और मेहनत लगी है।

आज हम जिस सितारे की की बात करने जा रहे है। उन्होंने बहुत कम समय में ये नाम कमाया है और दुनिया की पहली 300 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनकर सामने आई है। ये कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन टीवी स्टार और बिजनेस वुमेन काइली जेनर हैं। जब से काइली ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है । सोशल मीडिया पर चारों ओर काइली की चर्चा हो रही है।

काइली जेनर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के बीच अपने कॉस्मेटिक बिजनेस ‘काइली कॉस्मेटिक’ का प्रमोशन करती रहती हैं और उनके प्रोडक्ट को लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। काइली जेनर अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली तीसरी पर्सनैलिटी बन गई हैं।
=>
=>
loading...