Nationalमुख्य समाचार

एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाए जाएंगे लालू, एम्स में होंगे भर्ती

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखने पर उनके परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला किया है। यहां उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव अपने ही घर में असंतुलित होकर गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्‍चर हो गया था। आनन-फानन में उन्‍हें पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्‍हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि लालू यादव पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए अब उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे पहले लालू परिवार ने इस पर विचार-विमर्श किया था। लालू यादव की तबीयत पहले से भी खराब चल रही थी, ऐसे में बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराने की योजना है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH