City NewsUttar Pradesh

बिजनौर में तेंदुए का आतंक, 14 साल की बच्ची को मार डाला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 14 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की है। हमले के समय अदिति अपनी मां कुसुम के साथ थी। वह दोनों साथ गांव से बाहर कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचा तेंदुआ उनकी बेटी को घसीटते हुए पास के गन्ने के खेत में ले जाने लगा।

बच्ची की मां कहा, जैसे ही हम मदद के लिए चिल्लाए, मंदिर में मौजूद अन्य लोग लोग दौड़े और कुछ मीटर तक तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ लड़की को छोड़कर भाग गया। अदिति को तुरंत नगीना सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। अदिति को गर्दन और पीठ में चोटें आई थीं।

दहशत में आए लोगों ने वन अधिकारियों से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। वन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है। डीएफओ ने कहा कि, पीड़ित परिवार को मुआवजा स्थानीय वन अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH