Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ कोर्ट के बाहर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में पॉस्को कोर्ट के गेट के सामने वकील की ड्रेस में आये युवक ने अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद एक सिपाही के पैर में और एक बच्ची को भी गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद कचहरी में भगदड़ का माहौल हो गया।

संजीव माहेश्वरी जीवा को बीते दिनों पुलिस ने एके-47 और 1300 कारतूसों के साथ शामली में पकड़ा था। वो पश्चिमी यूपी में अतीक अहमद सरीखा नाम है। संजीव जीवा पर उन ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी।

बीजेपी विधायक कृष्णांद राय के मर्डर में दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी और जीवा समेत सात आरोपियों को बरी किया था। संजीव जीवा को  मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH