CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

मध्यप्रदेशः कलयुगी मां ने एक दिन के नवजात शिशु को जिंदा दफनाया, रोने की आवाज सुन किसान ने बचाई जान

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निर्दयी मां ने अपने ही नवजात बच्चे को जमीन में जिंदा गाड़कर मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन नवजात की किस्मत अच्छी रही की गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। उसके रोने की आवाज सुनकर पास से ही गुजर रहे किसान ने उसकी जान बचा ली।

मां ने बच्चे को जिंदा गाड़ा 

मामला शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के सरजापुर गांव का है। किसी ने एक दिन के नवजात शिशु को खेत की मेढ़ के पास बने गड्ढे में जिंदा दफना दिया और उसे पत्थर और झाड़ियों से ढक दिया, ताकि कोई उस शिशु तक ना पहुंच सकें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गड्ढा ज्यादा ना गहरा होने की वजह से उस नवजात की जान बच गई और उसकी रोने की आवाज को सुनकर पास के खेत में मवेशी चरा रहे किसान ने उसकी आवाज सुन ली।

बच्चे की हालत देख किसान रह गया स्तब्ध

जब किसान ने झाड़ियां और पत्थर हटाया तो वहां जमीन में नवजात को गड़ा देखकर कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया। नवजात जिंदा था, इसलिए किसान ने तुरंत डायल-100 पर कॉल कर नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। नवजात के सिर, घुटने व पंजे पर जख्म होने से उसे एसएनसीयू शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को हुआ था नवजात का जन्म

पुलिस नवजात के साथ ऐसा करने वालों को तलाश रही है। बच्चे का वजन 2.155 किलो है। डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का जन्म बुधवार सुबह हुआ होगा। जिस खेत में वह मिला है, वह जंगल से सटा इलाका है। गड्ढा गहरा नहीं होने से बच्चे की सांस चलती रही और वह जिंदा बच गया।