Entertainment

महाभारत के ‘शकुनि’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। महाभारत में शकुनि का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी दिनों से बीमार चल रहे गूफी पेंटल को 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आज उन्होंने अंतिम सनस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में होगा।

एक्टिंग में मंझे हुए कलाकार गूफी ने साल 1975 में फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो लगातार कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहे। वैसे इन रोल्स ने उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिलाई। उन्हें असल पहचान साल 1988 में आए बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली। शो में उन्होंने शकुनी का किरदार निभाया। इसके बाद से वो घर-घर में ‘शकुनी मामा’ के नाम से मशहूर हो गए।

बता दें, गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे। उनके इस किरदार को भी लोगों का प्यार मिला था। ‘शकुनि मामा’ यानी बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गूफी पेंटल पहले आर्मी में थे। उन्होंने आर्मी छोड़ एक्टिंग को चुना था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH