NationalRegional

मुरुगा मठ के महंत पर लगा नाबालिक लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग

कर्नाटक। कर्नाटक में नाबालिक लड़कियों से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में श्री मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरनारू पर आरोप लगने के बाद बवाल मच गया है। नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरनारू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवमूर्ति मुरुगा शरणारूफिलहाल मठ में ही मौजूद हैं और इस मामले के सामने आने के बाद महंत के खिलाफ ढुलमुल रवैया अपनाने को लेकर बीजेपी के नेता एच विश्वनाथ ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है।

कर्नाटक भाजपा एमएलसी एच विश्वनाथ ने श्री मुरुघा मठ के शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहा कि अगर एचएम अरागा ज्ञानेंद्र को कोई शर्म आती है, तो उन्हें उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए और कार्रवाई शुरू नहीं करने पर चित्रदुर्ग एसपी को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी इनपुट के साथ एक विस्तृत पत्र लिखूंगा। इस मामले में कोई मुंह नहीं खोल रहा है। ये सब कुछ राजनीतिक रूप से देखा जा रहा है। पार्टियों को इस पर बोलने पर वोट खोने का डर है और ये सब कुछ वोट बैंक की राजनीति है। वोट के लिए, आप किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं जिस पर नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का आरोप है?’

बीजेपी नेता की गृहमंत्री से मुलाकात:

बीजेपी नेता एच विश्वनाथ ने बुधवार को कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से भी मुलाकात की। मुलाक़ात कि बाद बीजेपी नेता ने कहा कि यदि गृह मंत्री ज्ञानेंद्र को कोई शर्म है तो वह आरोपी पुजारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन पर भी करवाई करने की भी बात कही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH