NationalRegional

महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

मुंबई। पार्टी से नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चौहान ने आज सुबह 11:24 बजे अपनी विधायक पद से इस्तीफ़ा दिया है। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया।

इसी बीच विधानसभा से चव्हाण के इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। वहीं, बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी भी दोनों तरफ़ से कोई भी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है।

वहीं, चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इसी के बाद से उनके इस्तीफा सौंपने की अटकलें लग गई थी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं। फडणवीस ने कहा,ये नेता अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं, कौन-कौन हमारे संपर्क में हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। ‘आगे-आगे देखिए होता है क्या’।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH