Top NewsUttar Pradesh

आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 13 लोग डूबे, 5 की मौत 7 लापता

आगरा के खैरागढ़ इलाके में ऊंटगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान कुल 13 लोग नदी में डूब गए। अब तक रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को बाहर निकाला है, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाकी 7 लोग अभी भी लापता हैं।

बचाव कार्य जारी

SDRF, PAC, आगरा और इटावा की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। मौके पर आगरा पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, ADM एफआर और स्थानीय विधायक मौजूद हैं। राहत-बचाव दल को लगातार आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह ने बताया कि गांव में मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही एक आर्टिफिशियल तालाब बनाया गया था। प्रशासन ने लोगों से अपील भी की थी कि विसर्जन तालाब में ही करें, लेकिन लोग नदी में चले गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH