RegionalTop News

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। यह हादसा खमरिया टापू के पास नर्मदा नदी में हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे। अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। हादसे के दौरान 15 पर्यटक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग नदी में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। तलाशी अभियान तेजी से जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौसम अचानक खराब हुआ और तेज हवाओं ने क्रूज को बुरी तरह हिला दिया। हालात इतने तेजी से बिगड़े कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और क्रूज पलट गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और मौसम की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH