City News

मेजर जनरल नरपत सिंह जी राजपुरोहित हुए सेवानिवृत, MB क्लब में हुआ सम्मान समारोह

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड भर्ती बोर्ड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल नरपत सिंह जी राजपुरोहित के सेवानिवृती के अवसर पर राजपुरोहितव राजस्थानी समाज उत्तर प्रदेश की तरफ MB club मे सम्मान समारोह व रात्रि भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी परम्परा के अनुसार केसरिया साफे पहनाकर व मोमेंटो देकर जनरल राजपुरोहित व उनके सुपुत्र जयंत राजपुरोहित व मेजर अनंत राजपुरोहित व नावागत अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनोज तिवारी का सम्मान किया गया।

इस दौरान उनके द्वारा देश की 37 साल की सेवा समर्पण व त्याग व कुशल नेतृत्व क्षमता से समाज व राजस्थान के नाम को गौरवविंत करने के लिए धन्यवाद व जीवन के दूसरे अध्याय के शुरुआत की शुभकामनायें दी गईं।

इस अवसर पर सभी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, नवीन राजपुरोहित, कालू जी राजपुरोहित, ईश्वर जी राजपुरोहित, मनोज सिंह राजपुरोहित, प्रवासी राजस्थानी संघ के सयोजक श्रवण सिंह राजपुरोहित, कमलेश जी राजपुरोहित, हितेश राजपुरोहित, पिथाराम जी राजपुरोहित, जसवंत राजपुरोहित प्रकाश राजपुरोहित, बुधा राम जाट झूमर दास संत व समस्त राजस्थानी समाज के गणमान्य लोगो ने मिथिलेश जी व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत गजलों का लुफ्त उठाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH