RegionalTop News

खान सर को बड़ी राहत, कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में मिली अग्रिम जमानत

पटना। कोचिंग संस्थान के बाहर मारपीट और फायरिंग के मामले में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। मामले में उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिल गई है।

यह मामला इसी साल 2 जून की रात का है, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामे और फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग की गई और विरोधी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। मामले की जांच के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक और कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान सामने आए वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते नजर आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था और उनके हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। इसी आधार पर खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी।

यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया था, जब ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले भी खान सर उस समय चर्चा में आए थे, जब लखनऊ में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान अधिकारियों ने कई संस्थानों को नोटिस जारी किए थे। इसी दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खान ग्लोबल कोचिंग में नियमों से जुड़ी खामियां पाए जाने पर उसे सीज कर दिया था। यह कोचिंग तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रही थी।

पटना। कोचिंग संस्थान के बाहर मारपीट और फायरिंग के मामले में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। मामले में उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिल गई है। यह मामला इसी साल 2 जून की रात का है, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामे और फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग की गई और विरोधी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है।

मामले की जांच के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक और कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आए वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते नजर आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था और उनके हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। इसी आधार पर खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी।

यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया था, जब ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले भी खान सर उस समय चर्चा में आए थे, जब लखनऊ में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान अधिकारियों ने कई संस्थानों को नोटिस जारी किए थे। इसी दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खान ग्लोबल कोचिंग में नियमों से जुड़ी खामियां पाए जाने पर उसे सीज कर दिया था। यह कोचिंग तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रही थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH