National

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा सड़क हादसा, 5 बच्चों समेत 8 की मौत

जम्मू। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार के खाई में गिर जाने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

ये हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डक्सुम इलाके के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सूमो कार जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी। डक्सुम के पास संकरे रास्ते से कार निकल रही थी। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सभी आठ लोगों की मौत हो गई। कार में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुलिसकर्मी मौजूद था

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी इम्तियाज अहमद अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं के साथ कार में सवार थे, तभी किश्तवाड़-अनंतनाग रोड पर अराशान स्थान पर उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वाहन खाई में गिर गया। मृतक इम्तियाज किश्तवाड़ से अपने घर माडवा किश्तवाड़ आ रहा था, जहां वह पुलिस की ड्यूटी पर तैनात था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH