InternationalTop News

बांग्लादेश में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत, 10 घायल

बांग्लादेश में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा राजधानी ढाका से करीब 83 किलोमीटर दूर तंगेल जिले के सोराटोइल इलाके में हुआ, जहां लोहे की छड़ों और यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। ट्रक चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक में सवार अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर थे। वे ईद-अल-अजहा की छुट्टियों में अपने घर लौट रहे थे और लिफ्ट लेकर सफर कर रहे थे। ट्रक ढाका से उत्तरी क्षेत्र की ओर जा रहा था।

स्थानीय पुलिस अधिकारी फुआद हुसैन ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में खराब सड़क व्यवस्था, यातायात नियमों की कमजोर निगरानी और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। 17 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में सड़क दुर्घटनाएं गंभीर समस्या बनी हुई हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH