लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीयअध्यक्ष गोपाल राय ने मनीष राय को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। गोपाल राय ने बताया कि मनीष राय ने संगठन को अपना अमूल्य समय देकर विशेष योगदान रहा है। उनकी कर्मठता और निरंतर सक्रियता व समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए है। संगठनात्मक ढांचा को मजबूत किया है।विदित हो कि मनीष राय द्वारा संगठन के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता एवं जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाता रहा है।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्य करने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने विश्वास जताते हुए कहा कि मनीष राय अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के कार्यों को देश-विदेश में और अधिक गति प्राप्त होगी।




