मुंबई। फेमस एक्टर मनोज बाजपेई का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सभी से अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने की भी अपील की है।
मनोज ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर के गए नोट लिखा, “मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. प्लीज आज मेरी प्रोफ़ाइल से आने वाली किसी भी चीज़ से तब तक न जुड़ें जब तक कि प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हो जाता। रिजोल्यूशन की दिशा में काम कर रहा है. आपको सूचित किया जाता रहेगा।
उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक कोई एक्टिविटी नहीं देखी जा सकी है। दिख रहे पोस्ट गुरुवार के हैं और उनके काम के बारे में हैं। उनमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ देखने के लिए कहा गया है, जबकि एक अन्य दिल्ली में ठंड के मौसम के बारे में है। गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके पिछले काम की तारीफ करने वाले फैन्स के रीट्वीट भी हैं।



