NationalTop News

हेलीकाप्टर हादसे पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हैलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इसके अलावा उनके साथ ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी भी मौजूद थे। हादसे के बाद हैलिकॉप्टर के आग लग गई।

फिलहाल सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुःख जताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उम्मीद करता हूं कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर पर सवार अन्य लोगों सुरक्षित होंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने चॉपर में सवार सभी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस दुर्घटना से सदमें में हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “सीडीएस बिपिन रावत जी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर हैरान हूं. सभी सुरक्षित हों, इसके लिए दुआ करता हूं.”

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “कुन्नूर से बेहद दुखद खबर आ रही है. आज सारा देश सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोगों के लिए दुआएं कर रहा है. जो लोग भी घायल हैं वो जल्दी ठीक हो जाएं इसकी दुआएं.”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH